सलमान को 'हिट एंड रन' केस से बचाने वाले वकील के हाथ आया आर्यन खान ड्रग केस, मिलेगी जमानत!
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस से जमानत पर बाहर लाने की कोशिश जारी है।सेशन कोट ने आर्यन खान की ड्रग्स केस में बुधवार तक के लिए स्थगित की। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सलमान खान के हिट एंड रन केस के वकील अमित देसाई अब आर्यन खान को जमानत पर बाहर लाने की पैरवी कर रहे हैं।
अमित देसाई ने ही सलमान खान को हिट एंड रन केस में सलमान खान को भी जमानत दिलवा चुके हैं। साल 2015 में अमित देसाई ने सलमान खान को हिट एंड रन केस में जमानत दिलाने का प्रतिनिधित्व किया था। सलमान खान का पक्ष रखते हुए अमिता देसाई ने मई 2015 में 30 हजार रुपए पर जमानत दिलाई थी।

आपको बता दें कि इससे पहले आर्यन खान के जमानत के लिए कोर्ट में चार बार जमानत के लिए अर्जी दाखिल किया जा चुका है। लेकिन आर्यन खान के लिए को अभी तक राहत नहीं मिली है।

आर्यन खान की जमानत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान की जमानत को लेकर वकील अमित देसाई ने भी कहा कि हम चाहते हैं कि कोर्ट न्याय करे। आर्यन खान पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार हिट एंड रन केस में सलमान खान का बचाव करते हुए अमित देसाई ने कहा था कि जांच एजेंसी शराब और ड्राइविंग के आरोपों को स्थापित करने के लिए सबूत जुटाने के लिए आमदाथी।

सीनियर वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में बोला था
रहा सवाल आर्यन खान को अमित देसाई से पहले सीनियर वकील सतीश मानशिंदेने कोर्ट में आर्यन खान की हिरासत का बचाव किया था। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और आर्यन खान को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आर्यन खान इस वक्त मुंबई के आर्थर रोड जेल में हैं।

एनसीबी की पूछताछ हुई तेज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आर्यन खान ने ड्रग्स खरीदा या बेचा है। आर्यन खान अभी 24 साल के लड़के है। इस तरह के मामले में वह पहली दफा आरोपी बने हैं। सतीश मानशिंदे ने यह भी कहा कि आर्यन खान के खिलाफ एनसीबी को पूछताछ में कुछ भी नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications