SHOCK: सलमान खान के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में अपील
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान के 2002 हिट एंड रन केस पर फैसला आ चुका है और मुंबई हाईकोर्ट ने सलमान खान को राहत देते हुए उन्हें सारे आरोपों से बरी कर दिया है। लेकिन अगर ताज़ा अपडेट पर ध्यान दें तो सलमान खान के हिट एंड रन केस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।

मुबंई हाईकोर्ट ने माना कि कोई ऐसा सुबूत नहीं है कि सलमान खान ने पीकर गाड़ी चलाई और अभियोजन पक्ष की दलील ऐसी नहीं है कि सलमान खान को दोषी ठहराया जाए। सलमान खान पर 25, 000 रूपये का जुर्माना लगाकर कोर्ट ने 2002 हिट एंड रन केस के सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
[ALSO: मुझे नहीं पता मेरी ज़िंदगी में आगे क्या होना है!]
गौरतलब है कि कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने एक गैर ज़िम्मेदाराना केस बनाया। ना कोई सुबूत हैं, ना ही कोई गवाह। इतने सालों में भी अभियोजन पक्ष अपना केस मज़बूत नहीं बना पाई है। इसलिए गवाहों और सुबूतों के अभाव में सलमान खान पर कोई केस नहीं बनता है और उन्हें बाइज़्जत बरी कर दिया गया है।
महाराष्ट्र सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएगी क्योंकि हाईकोर्ट ने जिस तरह हिट एंड रन केस पर फैसला दिया है उससे ये साफ है कि गलती मुंबई पुलिस की जिसने केस पर ठीक से छानबीन नहीं की और इसलिए सलमान खान पर कोई केस सीधा सीधा बनता ही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












