आज है सलमान के केस की तारीख, फैंस के दिलों की धड़कने तेज

Salman Khan's hit and run case hearing today
सलमान खान के चाहने वालों के दिलों की धड़कनें आज सुबह से ही काफी तेज हो रखी हैं आखिर आज सलमान के हिट एंड रन केस की सुनवाई जो है। रात से ही सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावाड़ा जमा है। हालांकि लोगों को ये नहीं पता है कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में हैं या फिर वो पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में हैं। क्योंकि कल अपनी फिल्म की शूटिंग समाप्त करने के बाद खबर थी कि सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस जाएंगे और वहीं से वो सेशन कोर्ट भी जाएंगे।

लेकिन सलमान खान पनवेल गये या नहीं इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। सलमान खान को आज करीब 10:30 बजे तक मुंबई के सेशन कोर्ट में पहुंचना है। हिट एंड रन केस की नये सिरे से शुरुआत पिछले ही महीने हुई और सलमान खान को 6 मई को कोर्ट में उपस्थित रहने को कहा गया। सलमान खान के साथ ही केस से जुड़े कुछ गवाहों को भी 6 मई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। इस घटना के दौरान सलमान खान की गाड़ी से टकराकर मारे जाने वाले के परिवारजन भी कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।

सलमान खान के फैंस आज सुबह से ही चिंतित हैं कि उनके सुपरस्टार की ये मुसीबत टलेगी या नहीं। हालांकि लोगों को यकीन है कि सलमान खान इस बार भी बच जाएंगे और कुछ ना कुछ तो रास्ता निकल ही आएगा लेकिन इसके बावजूद जबसे संजय दत्त को जेल की सलाखों के पीछे डाला गया है तभी से सलमान खान को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गयी है। इस केस से जुड़ी सभी ताजा खबरें हम समय समय पर आप तक पहुंचाते रहेंगे। तो बने रहिये वन इंडिया के साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X