कोर्ट से निकले सलमान लेकिन नहीं पहुंचे घर!

Salman Khan hit and run case hearing on 24th July
सलमान खान के हिट एंड रन केस की आज सुनवाई थी और एक बार फिर से ये सुनवाई फिल्हाल एकबार फिर से टाल दी गयी है। अब 24 जुलाई को सलमान खान पर हिट एंड रन केस को लेकर आरोप तय किये जाएंगे। लेकिन ये भी हो सकता है कि केस की सुनवाई 24 जुलाई से 26 के लिए भी टाल दिया जाए। लेकिन फिल्हाल के लिए तो कोर्ट ने सलमान खान को 24 जुलाई कोकोर्ट में पेशहोने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि 26 जुलाई को सलमान खान को लंदन जाना था जहां उनकी फिल्म किक की शूटिगं शुरु होने वाली थी लेकिन अब उनके कोर्ट के चक्कर में शायद उन्हें अपनी ये ट्रिप भी कैंसिल करनी पड़े। सलमान खान फिल्हाल कोर्ट से करीब 1:40 के करीब निकल चुके हैं लेकिन अभी तक वो घर नहीं पहुंचे हैं।

आज 19 जुलाई को सलमान खान के केस की सुनवाई थी और सुनवाई के लिए सुबह करीब 11 बजे अपनी गाड़ी से घर से निकले थे। बीच में उन्होंने रुककर अपनी गाड़ी बदली और मुबई के सेशन कोर्ट में पहुंचे। कोर्टमें सलमान खान की बहन और उनके वकील मौजूद थे। अगर सलमान खान पर आरोप तय होते तो उन्हें पूरे 10 साल कीजेल भी हो सकती थी लेकिन केस की सुनवाई आगे के लिए टाल दी गयी। खबर के अनुसार सलमान खान की गाड़ी से जिस आदमी की मौत हुई थी उसके परिवार वालों को सलमान ने पैसे देने का वादा किया था लेकिन सलमान खान ने आधे पैसे ही दिये।

अब परिवार वालों का कहना है कि सलमान खान हमारे पैसे दे दे फिर हमें उससे कोई निजी लड़ाई नहीं है। हम केस वापस ले लेंगे। लेकिन सलमान खान का कहना है कि वो लोग इस बात का सबूत नहीं दे रहे हैं कि वो आदमी उनके परिवार का था। यानी कि केस यूं ही बेवजह लड़ा जा रहा है और सलमान खान के साथ साथ परिवार वालों को भी परेशान उठानी पड़ रही है। 10 साल पहले सलमान खान ने रात को शराब के नशे में अपनी गाड़ी फुटपाथ पर सोये लोगों पर चढ़ा दी थी और उस वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। तभी से सलमान खान पर हिट एंड रन का केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X