..................... Salman Khan | History | 400 crores movie | Jackie Chan | Kamal Haasan | सलमान खान | इतिहास | 400 करोड़ | जैकी चेन | कमल हासन - Hindi Filmibeat

400 करोड़ की फिल्म में सलमान खान!

Salman Khan
बॉलीवु़ड में इन दिनों किसी की तकदीर सातवें आसमान पर है तो वो है बॉलीवुड के दंबग सलमान खान। जिनकी तूती चारों ओर बोल रही है, इसी कारण सलमान खान की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है। इसी के चलते सलमान खान एक अनोखा रिकार्ड भी बनाने की तैयारी में है।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो सलमान खान बहुत जल्द सुपर स्टार कमल हासन, चीन आईकॉन जैकी चेन के साथ एक मेगाबजट फिल्म में अभिनय करते दिख सकते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर फिल्मकार ऑस्कर रवीचंद्रन जैकी चेन के सुपरहिट फिल्म 'आरमन ऑफ गॉड' का सीक्वल बनाने मे जुटे हैं।

जिसके लिए वह तीनो स्टार को एक साथ साइन करना चाहते हैं। अगर ऐसा हो गया तो यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी जिसका बजट लगभग 400 करोड़ तक हो सकता है।

अगर इतनी लागत से यह फिल्म बनी तो यह हिन्दुस्तान की सबसे महंगी फिल्म होगी। खबरो की मानें तो इस फिल्म में कई भाषाओं का इस्तेमाल होगा। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान यह रिकार्ड बना पाते हैं भी कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X