सलमान खान ने दिया पलक तिवारी के रिलेशनशिप पर हिंट! 'बोले- वो पहले ही गिर चुकी है'

salman khan, palak

Salman Khan on Palak Tiwari Relation: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान बिल्कुल दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। सिने प्रेमियों को एक बार सलमान खान का स्वैग वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आए।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर मौजूद थे। इस दौरान सलमान खान पूरे फॉर्म में नजर आए। एक ओर उन्होंने शहनाज गिल को अपनी जिंदगी में मूव ऑन करने की सलाह दे डाली तो दूसरी ओर पलक तिवारी के रिलेशनशिप स्टेटस पर भी हिंट दिया।

Recommended Video

Shehnaz Gill को Salman Khan ने दी Move On की Advice, Fans को फिर याद आए Siddharth Shukla, बोले...!

बता दें कि, लंबे समय से पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेटिंग की खबरें आ रही हैं। इसी पर सलमान खान ने भी चुटकी लेना का कोई मौका नहीं छोड़ा। दरअसल, हुआ ये कि, होस्ट ने जब स्टेज पर पलक तिवारी को बुलाया तो वो होस्ट से हल्का टकरा गईं और स्टेज के किनारे से लगभग गिरते-गिरते रह गईं।

इस घटना के चंद सेकेंड्स के बाद ही सलमान खान ने कह डाला- 'वो ऑलरेडी गिर चुकी हैं। हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि सलमान खान ने पलक तिवारी के रिलेशनशिप पर बात की या नहीं लेकिन, अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसी पर तंज कसा था।

बता दें कि टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले पलक तिवारी कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। गाना 'बिजली बिजली' से पलक तिवारी को अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X