शेरा को रोकते हुए सलमान खान ने संगीता के लिए खुद खोला कार का दरवाजा, यूजर्स बोले- सबकुछ तू ही कर..

salman khan

सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया और इस मौके पर वहां से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। जी हां, सलमान खान ने शेरा से कुछ इस तरह का व्यवहार किया है कि लोग सवाल पूछ रहे हैं कि ये क्यो हा रहा है? और शेरा से भाई ने क्या कहा? दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान और शेरा नजर आ रहे हैं और सलमान खान गाड़ी की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।

इस बीच सलमान खान आगे आते हैं और शेरा को गाड़ी का दरवाजा खोलने से रोकते हैं और खुद ही खोलने लगते हैं। इसके बाद सलमान खान शेरा से कुछ कहते हुए नजर आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान संगीता बिजलानी को छोड़ने के लिए आए थे। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपने अपने तरह से कमेंट्स किए हैँ। एक ने लिखा है, ''सलमान खान- सीऑफ हम करने जाएंगे, आप नहीं मिस्टर शेरा।''

एक ने लिखा, सलमान- ''अबे शेरा, हर जगह आगे मत आया कर।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान- आज मेरा बर्थडे है, आज मैं कर लूं या तू ही करेगा सब।'' इस तरह के ढेरो कमेंट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग सलमान खान और शेरा को लेकर कई तरह के जोक्स बना रहे हैं।

बता दें कि सलमान खान और संगीता बिजलानी सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं और शादी तक उनकी बात पहुंच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X