..................... आईफा में दीपिका पादुकोण के गाउन पर सलमान खान का रिएक्शन | Salman Khan's hilarious reaction to Deepika Padukone's IIFA gown, See video - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण के ड्रेस को देखकर सलमान खान का मजेदार रिएक्शन- देंखे VIDEO

By Staff

आईफा 2019 में जहां अवार्ड्स को लेकर खबरें बनीं, वहीं सुर्खियों में रहा दीपिका पादुकोण का गाउन। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान भी दीपिका के गाउन को देखते ही रह गए। दरअसल, ग्रीन कार्पेट पर जब दीपिका मीडिया से बातें कर रही थीं, पीछे से सलमान गुज़र रहे थे। गुजरते गुजरते दीपिका के गाउन पर सलमान खान ने जो रिएक्शन दिया, वह देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। आईफा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan

इस वीडियो में दीपिका मीडिया से बात करती हुई नजर आ रही हैं तभी सलमान खान उनके पीछे से निकलते हैं। पीछे से निकलते हुए सलमान पहले दीपिका की ड्रेस देखते हैं फिर उन्हें। उसके बाद हैरानी भरी नजरों से देखते हुए आगे निकल जाते हैं। मीडिया सलमान- सलमान चिल्लाने लगती है तो दीपिका भी पीछे मुड़ कर देखती हैं। सलमान का ऐसा रिएक्शन देखकर खुद दीपिका को भी हंसी आ जाती है।

सिर्फ दीपिका ही नहीं, बल्कि आईफा में रणवीर सिंह की आउटफिट देखकर भी सलमान खान हंसे बिना नहीं रह सके।रणवीर जब स्टेज पर आए तो सलमान ने उनसे पूछे भी लिया कि क्या तुम दीपिका का ड्रेस पहनकर आए हो? और भी रणवीर के कमर में बंधे कपड़े से अपना मुंह पोछने लगे।

बता दें, इस साल आईफा को दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस (20 years) का अवार्ड दिया गया, जबकि फिल्म पद्मावत के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X