बिग बॉस कंटेस्टेंट को डेट कर रही हैं जरीन खान, बाॅयफ्रेंड के साथ तस्वीरें VIDEO लीक !
सलमान खान की वीर एक्ट्रेस जरीन खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जरीन खान इन दिनों किसी खास को डेट कर रही हैं। जरीन खान का फिल्मी करियर ऊपर-नीचे रहा है। जरीन खान इन दिनों पंजाबी फिल्मों में अपना कद बढ़ा रही हैं।
ये चर्चा सामने आ रही है कि जरीन खान इन दिनों शिवांश मिश्रा को डेट कर रही हैं। बता दें कि शिवांश मिश्रा को बिग बॅास के सीजन 12 में देखा जा चुका है। हालांकि शिवांश मिश्रा शो में लंबा नहीं चल पाए थे।

लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर शिवांश मिश्रा ने पहचान बनाई है। शिवांश मिश्रा की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान काफी अच्छी है। शिवांश मिश्रा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। शिवांश मिश्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

शिवांश मिश्रा के साथ जरीन खान
जहां पर शिवांश मिश्रा के साथ भी गोवा में वेकेशन मनाते हुए दिख रही हैं। शिवांश मिश्रा की इन तस्वीरें और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।शिवांश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी गोवा वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में शिवांश मिश्रा यहां पर जरीन खान के साथ जन्मदिन मनाते हुए गोवा के एक खास रिजॅार्ट में नजर आ रहे हैं।

जरीन खान के साथ कई फोटो और वीडियो
इस वीडियो में शिवांश मिश्रा जरीन खान को स्वीटी कहकर पुकारते हुए नजर आ रहे हैं। शिवांश मिश्रा ने एक नहीं कई बार सोशल मीडिया पर जरीन खान की तस्वीरें शेयर की हैं। शिवांश मिश्रा ने 14 मई को भी जरीन खान के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थी। शिवांश मिश्रा ने जरीन खान के लिए लिखा था कि मेरे दिल को दिल से जन्मदिन की मुबारकबाद।

जरीन खान और शिवांश एक साथ
इससे पहले भी जरीन खान ने एक तस्वीर पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि ऐसा कोई वेश नहीं है जो प्यार को लंबे समय तक छुपा सकता है। जहां वह मौजूद हो। खुशी है कि तुम मेरे साथ हुआ। जरीन खान ने भी शिवांश के लिए लिखा था टेढ़ा है पर मेरा है। मेरे शिव को जन्मदिन की बधाई। भगवान तुम पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे। जो चाहो तुम्हें वो मिले। गौरतलब है कि जरीन खान और शिवांश मिश्रा ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











