Wedding Album: सलमान खान की हीरोइन ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, मंडप पर पति संग हुईं रोमांटिक

Megha Akash Wedding Photos: बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान की फिल्म राधे में साउथ एक्ट्रेस मेघा आकाश ने काम किया था। लेकिन अब आपको बता दें कि उन्होंने शादी कर ली है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साईं विष्णु के साथ में शादी की और अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया।
मेघा और विष्णु की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाज के साथ में काफी ज्यादा इंटिमेट तौर पर हुई है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने गोल्डन और आइवरी कलर की सिल्क कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने गोल्ड की टेंपल ज्वैलरी को भी पहना हुआ था। गोल्ड की माथा पट्टी, कमरबंध, और चूड़ियां पहन कर अपने ब्राइडल लुक को भी पूरा किया।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि मेघा ने गोल्डन वेडिंग साड़ी के अलावा अपने मेकअप को भी काफी ज्यादा सटल रखा हुआ था। ब्राउन न्यूड लिपस्टिक के अलावा काजल, मस्कारा और ब्लश लगाकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। वेडिंग तस्वीरों में वह अपने पति के साथ में काफी रोमांटिक होती हुई भी नजर आई।
दूल्हा और दुल्हन को एक साथ बाहों में बाहें डाले हुए देखा गया। मेघा ने अपनी वेडिंग तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि मेरा बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट। अब मेघा आकाश की इन तस्वीरों पर लगातार फैंस और सेलिब्रिटीज उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications