..................... सलमान खान की ये हीरोइन है प्रभास की क्रश, राधे श्याम फिल्म में निभा रही मां का रोल Salman Khan heroine bhagyashree was Baahubali Prabhas crush now join radhe shyam film - Hindi Filmibeat

सलमान खान की ये हीरोइन है प्रभास की क्रश, राधे श्याम फिल्म में निभा रही 'बाहुबली' की मां का रोल

प्रभास अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम और आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। राधे श्याम फिल्म की फिलहाल शूटिंग जारी है और इस फिल्म में उनकी मां का रोल सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि भाग्यश्री इस रोल को निभाने में हिचक रही थीं लेकिन राधे श्मा फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण ने उन्हें यकीन दिलाया कि वह इस रोल के लिए एकदम फिट हैं। फैंस को भी उनका ये रोल जरूर पसंद आएगा।

हाल में ही मीडिया से बातचीत में भाग्यश्री ने बताया कि बाहुबली फेम प्रभास उनकी फिल्म मैंने प्यार किया को देखकर ही उनके फैन हो गए थे। प्रभास ने ये भी कहा कि वह राधे श्याम में अपनी क्रश भाग्यश्री के साथ काम करके बहुत खुश हैं। उन्हें ये मौका अच्छा मिला है कि उन्हें अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ काम करने को मिला।

वहीं भाग्यश्री ने ये भी बताया कि प्रभास खाने पीने के बहुत शौकिन हैं। वह फिल्म सेट पर कई तरह का खाना लेकर आते हैं और उन्हें भी खूब खाना खिलाते हैं। एक किस्से को बताते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि शूट के आखिरी दिन खाने के मेज पर 15 डिशेज थीं। वह सब खाना घर का बना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X