CLASH: क्या जॉन अब्राहम को सलमान से पंगा भारी पड़ेगा?
[बॉलीवुड समाचार] हालांकि अगर इस मामले की तह तक जाएंगे तो गलती सलमान खान की ही नज़र आएगी। 29 जून को जॉन अब्राहम की फिल्म वेलकम बैक की रिलीज़ डेट का अनाउंसमेंट किया गया - 4 सितंबर। फिर अचानक 2 जुलाई को सलमान खान ने हीरो की रिलीज़ डेट 4 सितंबर को तय कर दी।
लेकिन अब इन दो फिल्मों के बीच फंस गई है एक कंपनी वो है इरोज़ इंटरनेशनल। इरोज़ दोनों ही फिल्में प्रोड्यूस कर रही है और वो अपनी दोनों ही फिल्मों को एक दिन रिलीज़ करने के पक्ष में नहीं है।
[STAR WAR: शाहरूख Vs सलमान, अक्षय कुमार, अजय देवगन भी मैदान में]
सलमान खान से बात करने पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया है कि उनकी फिल्म की तारीख नहीं बदलेगी चाहे कुछ हो जाए। अब ये तो साफ है कि हीरो अच्छी हो या बुरी, सलमान खान के नाम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो टिक ही जाएंगी।
[अक्षय-कैट के बिना ऐसी लग रही है वेलकम बैक की कास्ट]
ऐसे में जॉन अब्राहम के पास दो ही ऑप्शन दिख रहे हैं। या तो वो फिल्म की डेट एक हफ्ता आगे बढ़ाएं या फिर सलमान से भिड़ने को तैयार रहें। अब सलमान ने ऐसा क्यों किया ये तो सब जानते हैं। उनका और जॉन का रिश्ता ही ऐसा है....है ना!


Click it and Unblock the Notifications
