कोरोना ने कर दिया छात्र को अनाथ, मुश्किल समय में सलमान खान ने दिया साथ- पहुंचाई मदद
राधे स्टार सलमान खान लगातार कोरोना काल में लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कोरोना के चलते दर्दनाक मंजर देखने को मिल रहा है वहीं भाईजान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जरूरतमंद को खाना खिलाने के बाद सलमान खान ने अब एक छात्र की मदद के लिए आगे आए हैं।
कर्नाटक में 18 साल के एक छात्र के लिए सलमान खान ने मदद पहुंचाई है। दरअसल इस छात्र के माता पिता का कोविड 19 के चलते निधन हो गया। अनाथ हुए इस छात्र की सलमान खान ने आर्थिक मदद की ताकि छात्र की पढ़ाई न रुके और वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। इस बारे में युवा सेना के नेता राहुल एस कनल ने बात करते हुए बताया कि उनकी टीम ने छात्र को राशन, पढ़ाई का सामान व जरूरत का तमाम सामान उपलब्ध करवाया है।

उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में भी यदि छात्र को जरूरत हुए तो वह मदद के लिए अवश्य आगे आएंगे। बता दें सलमान खान के फैंस कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। खुद सलमान खान अपने फैंस द्वारा की जा रही मेहनत को देखकर भावुक हो गए और वह गर्व महसूस कर रहे हैं।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का हौसला अफजाही करने के लिए एक पोस्ट भी किया। बीइंग ह्यूमन फैंस क्लब द्वारा की जा रही मदद को एक्टर ने सराहा। वहीं खुद सलमान खान भी कोरोना कहर के बीच मदद करते नजर आ रहे हैं।

फूड पैक्ट्स की मदद
सलमान खान के बीइंग हंग्री पहल के चलते मुंबई के फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाना उपलब्ध करवाया गया। फूड पैक्ट्स की मदद लगातार ये संस्था कर रही है।

खुद खाना चेक करने सलमान खान पहुंचे
हाल में ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सलमान खान खाने का जायजा लेने पहुंचे थे, वह खाना टेस्ट करते दिख रहे थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

राधे के प्रमोशन में बिजी
सलमान खान की राधे ईद के मौके पर दस्तक देने जा रही है। फिलहाल वह फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। राधे सिनेमाघर के साथ साथ ओटीटी पर भी पे पर व्यू के हिसाब से रिलीज हो रही है।

ये स्टार्स भी कर रहे मदद
सोनू सूद, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, पलक मुच्छल, तापसी पन्नू, रवीना टंडन से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स महामारी के इस कठिन समय में लोगों की मदद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











