किससे छुपकर काम कर रहे हैं सलमान खान?

संगीतकार-अभिनेता हिमेश रेशमिया ने शुक्रवार को दिग्गज संगीतकार राहुल देव (आर.डी.बर्मन) उर्फ पंचम दा की 75वीं पुण्यतिथि के मौके पर कहा मैं इस सरप्राइज का खुलासा नहीं कर सकता,लेकिन मैं वादा कर सकता हूं कि सलमान भाई की ओर से उनके सभी प्रशंसकों को एक जबर्दस्त 'सरप्राइज' है और यह आप सभी को पसंद आएगा। लेकिन मेरे लिए इस वक्त कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है। रेशमिया कहते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों के लिए एक बड़े म्युजिकल सरप्राइज पर काम कर रहे हैं।
रेशमिया ने इस बारे में कोई अन्य जानकारी देने से इंकार कर दिया, लेकिन उनका कहना है कि यह म्युजिकल सरप्राइज ईद 29 जुलाई से पहले सामने होगा। रेशमिया ने सलमान की नई फिल्म किक में संगीत दिया है और अब दोनों उस गीत पर काम कर रहे हैं, जिसे कथित रूप से सलमान ने गाया है। 25 जुलाई को रिलीज हो रही किक में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और जैकलिन फर्नाडीज भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications