सलमान ने कहा भाई मत कहो ना!

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को हर कोई सलमान भाई सलमान भाई कहकर पुकारता है लेकिन शायद आपको नहीं पता कि असल में सलमान खान को भाई का ये टैग बिल्कुल नहीं पसंद। ये हम नहीं कह रहे बल्कि सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान। सलमान ने कहा कि उन्हें लोगों का सलमान भाई कहकर बुलाना बिल्कुल नहीं पसंद।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से जब पूछा गया कि जब लोग उन्हें भाई कहते हैं तो क्या उन्हें बुरा लगता है? तो सलमान ने कहा कि दुनिया में जितने ईडियट लोग हैं वही उन्हें भाई कहकर बुलाते हैं। सलमान ने तो यहां तक कहा कि लोगों को ये हक नहीं है कि वो उन्हें सलमान भाई कहकर बुलाएं। सलमान ने कहा "सभी तरह के बेवकूफ मुझे सलमान भाई कहते हैं। अन्जान लोग भी। सभी को ये हक नहीं है कि वो मुझे भाई कहकर बुलाएं।"

Salman Khan

जब लोग मुझे भाई कहते हैं तो मुझे लगता है कि वो झूठ कह रहे हैं। मुझे बिल्कुल नहीं पसं कि लोग मुझे सल्लू कहकर बुलाएं। सलमान ने साथ ही ये भी कहा कि सिर्फ अरबाज खान और सोहेल खान को ये हक है कि वो मुझे भाई कहें ना कि बाकियों को। खैर सलमान का ये तो कहना बिल्कुल सही है कि हर कोई उन्हें भाई कहता है तो ये गलत है लेकिन सलमान जी जरा उनके बारे में सोचिये जो आपको सल्लू भाई सल्लू भाई कहते कहते आपकी फिल्मों को हिट कराने बिना सोचे समझे थियेटर पहुंच जाते हैं। अब अगर आप इस तरह उन्हें ईडियट कहेंगे तो उन्हें कितना दुख होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X