'सलमान खान के अंदर स्वैग है पर शाहरुख खान बहुत प्यारे हैं'- इस अभिनेत्री के बयान ने किया धमाका!

ridhi dogra

अभिनेत्री रिद्धि डोगरा को लेकर काफी चर्चा रहती है और इस वक्त उनका एक बयान खबरों में है जो कि उन्होने शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर दिया है। सभी जानते हैं सलमान खान और शाहरुख खान का अपना अलग अंदाज है और अक्सर देखा जाता है कि नए सितारे उनको लेकर बात करते हैं। रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान और सलमान खान दोनों के साथ काम किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रिद्धि ने दोनों सितारों के साथ अपना अनुभव साझा किया है।

जब रिद्धि से पूछा गया कि सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे से कैसे अलग हैं, तो वह हंसते हुए कहती हैं, ''कितने सारे लोग हैं, जिन्होंने दोनों के साथ काम किया है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने सलमान खान से ज्यादा समय शाहरुख खान के साथ बिताया है।

मैं वास्तव में यह कहने वाली कोई नहीं हूं कि दोनों में क्या अलग है। फर्क सिर्फ इतना है कि शाहरुख दिल्ली से हैं और सलमान एक सच्चे बॉम्बे बॉय हैं। सलमान के पास स्वैग और एनर्जी है, शाहरुख प्यारे और हॉट हैं।''

इसके बाद से काफी चर्चा है और रिद्धि का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रिद्धि डोगरा इस वक्त अपनी एक वेब सीरीज द पिचर्स 2 को लेकर खबरों में हैं और लगातार इसका प्रमोशन कर रहीं हैं।

बता दें कि वो काफी शानदार अदाकारा हैं। रिद्धि ने टीवी, वेब सीरीज और फिल्में.. हर जगह काम किया है और उनको काफी पसंद किया जाता है। बात करें सलमान खान और शाहरुख खान की तो ये दोनों अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। रिद्धि डोगरा काफी जल्दी जवान और टाइगर 3 का हिस्सा बनेंगी और दोनों सितारों के साथ धमाका करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X