..................... Salman Khan has signed a 500-crore deal with Star India channel, Why? | सलमान ने स्टार इंडिया के साथ 500 करोड़ की डील क्यों की? - Hindi Filmibeat

सलमान ने स्टार इंडिया के साथ 500 करोड़ की डील क्यों की?

कहते हैं ना कि उगते सूरज की हर कोई पूजा करता है वही हाल है सलमान खान का जो पिछले 20-22 सालों से भारतीय सिनेमा के पटल पर उग ही रहा है। उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही हैं तो वहीं टीवी, विज्ञापन और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वो एक छत्र राज कर रहे हैं जिसका फायदा सलमान मियां बखूबी उठाना चाहते हैं।

खबर है कि सलमान खान ने स्टार इंडिया एंटरटेनमेंट ग्रुप के साथ 500 करोड़ का करार किया है जिसके तहत सलमान की अगले पांच सालों में जो भी फिल्में रिलीज होंगी उनका टेलिकास्ट स्टार इंडिया करेगा। अभी तक भारतीय टीवी की दुनिया में किसी फिल्मी सितारे के लिए यह सबसे बड़ी डील है। सलमान को भी पता है कि अभी सिक्का चल रहा है इसलिए प्रायोजक पूछ रहे हैं कल को फिल्में फ्लॉप हो जायेंगी तो कोई पूछने भी नहीं आयेगा इसलिए सलमान ने 500 करोड़ की डील को साइन करने में ही भलाई समझी और झट से स्टार इंडिया वालों को हां बोल दिया।

अपनी इस सफलता के पीछे अपनी किस्मत औऱ ऊपर वाले की दया को मानने वाले सलमान खान इन दिनों अपने चेहरे की नसों के दर्द से खासा परेशान हैं। उन्हें फिर से फेशियल वेंस ने परेशान किया है जिसके लिए वो जल्द से जल्द अमेरिका जाने वाले हैं।

उनके फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं तो वहीं सलमान ने कहा है कि वो जल्द से जल्द अपने साथियों के बीच में आयेंगे। मालूम हो कि सलमान कि आने वाली फिल्में हैं किक, नो एंट्री और दबंग 3 जिनके लिए सलमान खान अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X