..................... Salman Khan ने शेयर की अपनी क्यूट सी तस्वीर, एक्स- गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी ने किया ऐसा कमेंट | Salman Khan has shared a new cute picture of himself on instagram, Sangeeta Bijlani drops a comment - Hindi Filmibeat

Salman Khan ने शेयर की अपनी क्यूट सी तस्वीर, एक्स- गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी ने किया ऐसा कमेंट

salman-khan-has-shared-a-new-cuet-picture-of-himself-on-instagram-sangeeta-bijlani-drops-a-comment

Sangeeta Bijlani on Salman Khan's post: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस ईद पर अपनी फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जहां फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर अपनी एक क्यूट सी तस्वीर शेयर कर फैंस को खास सरप्राइज दिया है।

सलमान यूं तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, लेकिन वो ज्यादा अपनी जिम की तस्वीरे या वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन इस बार सुपरस्टार ने अपनी कैंडिड तस्वीर के साथ फैंस को खुश कर दिया है। जहां तमाम फैंस उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं.. वहीं एक कमेंट जिसमे सबका ध्यान खींचा वह है सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी का।

सलमान खान ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Hey.. जिस पर कमेंट करते हुए संगीता बिजलानी ने लिखा- Heyyy.. इसके बाद जैसी कि उम्मीद थी, सलमान फैंस इस पर प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा- "सल्लू भाई की एक्स उन्हें वापस जीतने की कोशिश कर रही हैं।" वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, "अरे, भाभी! नमस्ते"..

याद दिला दें, पिछले साल दिसंबर में संगीता ने सलमान के 57वें जन्मदिन की पार्टी में उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर शिरकत की थी। उस समय पार्टी से सलमान और संगीता का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जहां सलमान संगीता बिजलानी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान और संगीता बिजलानी ने एक दशक से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की शादी भी फाइनल हो चुकी थी। दोनों ने 1986 में डेटिंग शुरू की थी और एक सूटिंग कंपनी के विज्ञापन में भी साथ काम किया था। हालांकि, दोनों की शादी ऐन वक्त पर कैंसिल हो गई। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से विवाह किया और बॉलीवुड छोड़ दिया। लेकिन सलमान और संगीता की दोस्ती आज भी बरकरार है।

Read more about: salman khan sangeeta bijlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X