"सलमान खान का मेरी फिल्म से कोई लेना देना नहीं है!"

By Trisha

हाल ही में सरबजीत को लेकर एक कंट्रोवर्सी हुई और जब फिल्म में ऐश्वर्या राय थीं तो ये होना लाज़िमी था। दरअसल, सुनने में आया था कि फिल्म में सलमान खान का अहम रोल था जिसे ऐश के आने के बाद काट दिया गया।

अब फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार ने साफ साफ कहा है कि उनकी फिल्म में सलमान खान का कोई किरदार नहीं था। और जब रोल था ही नहीं तो उस हिस्से को काटने का सवाल ही नहीं उठता। उनकी फिल्म रिसर्च की हुई रियल कहानी है।
[FAIL: ऐश्वर्या के दांव के आगे धरा रह गया 'सुलतान' सलमान का प्लान!]

हां ये ज़रूर सच है कि साल 2012 में सरबजीत की बहन दलबीर(ऐश्वर्या राय) ने सलमान खान से सरबजीत की रिहाई में मदद की गुजारिश की थी।

इसे लेकर सलमान ने एक कैंपेन भी चलाया था और यही कारण था कि किसी ने हवा उड़ा दी कि फिल्म में सलमान का अहम किरदार काट दिया गया। वैसे कोई और होता तो इस कंट्रोवर्सी से अपनी फिल्म प्रमोशन का पूरा फायदा उठाता लेकिन ऐसी कोई अफवाह अपनी फिल्म के साथ जो़ड़कर उमंग कुमार इसकी सीरियसनेस खत्म करना नहीं चाहते।

यही कारण है कि उन्होंने बिल्कुल साफ और कड़े शब्दों में कहा है कि सुलतान का सरबजीत से कोई लेना देना नहीं है। वैसे जानिए और किस किस ने कब सलमान के स्टारडम को नहीं दी वैल्यू -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X