कभी भी शादी कर सकते हैं सलमान खान

Salman Khan
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार और एलिजिबल बैचलर सलमान खान की शादी को लेकर उनसे ज्यादा उनके फैन्स और फैमिली को फिक्र है। लोगों को शायद ये भी लगता है कि शायद सलमान खान कभी शादी ही नहीं करना चाहते हैं लेकिन यह गलत है। हाल ही में सलमान खान ने मीडिया के सामने कबूल किया कि वो भी शादी करके सैटल होना चाहते हैं और उनकी शादी कभी भी हो सकती है।

सलमान खान ने कहा "मैं बहुत ही लकी हूं कि मैंने कोई बहुत बड़ा दर्द नहीं देखा या सहा है। लेकिन मुझे ऐसे किसी पल के आने से डर लगता है। मैं खुद को बहुत लकी मानात हूं कि सभी चीजें फिल्हाल अच्छी जा रही हैं। मेरे माता पिता की तबियत अच्छी है, मेरे दोनों भाई सैटल हैं,मुझे बहुत ही अच्छे जीजाजी मिले हैं और मेरा अपना करियर भी अच्छा चल रहा है। मैं यही आशा करता हूं कि मैं हमेशा फिट और फाईन रहूं।"

सलमान खान ने कहा कि कई बार उन्हें बिना बात विवादों में खींचा गया और उनकी आलोचना की भी की गई। इसलिए वो ऐसे किसी भी मुद्दे पर चुप रहते हैं जो उन्हें गलत दिखाता है। सलमान खान खुद को बहुत भाग्यवान मानते हैं कि उनके आस पास ऐसे लोग हैं जो उन्हें प्यार करते हैं, उनकी परवाह करते हैं और उनकी अच्छा चाहते हैं। साथ अपनी जिंदगी के तीन 'एफ' यानि कि फैमिली, फ्रैंड्स और फैन्स से उन्हें बहुत प्यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X