सुपरस्टार हैं तो क्या.. इस बात के लिए, सलमान खान ने सीधे कह दिया.. NO
सलमान खान ने कहा कि वे फिलहाल हॉलीवुड फिल्में नहीं करना चाहते। वे बॉलीवुड फिल्में करके ही बहुत खुश हैं और भारत छोड़ने का दिल नहीं है।
एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले ब्लॉकबस्टर सलमान खान बॉलीवुड पर राज़ कर रहे हैं। लेकिन सलमान खान से संबंधित कभी भी हॉलीवुड से जुड़ने की अफवाह तक नहीं आती है। हाल ही में जब उनसे हॉलीवुड में जाने की बात पूछी गई.. तो सलमान ने सीधे कहा.. नो।
शाहरूख, अक्षय, आमिर.. सब FINAL.. सलमान खान आएं तो धमाका पक्का!
फिलहाल सलमान अपने दबंग टूर के दौरान न्यूजीलैंड में हैं। जहां उन्होंने मीडिया से भी बातें की। जब उनसे हॉलीवुड डेब्यू की बात की गई.. तो सलमान ने सीधे कहा- नो, हॉलीवुड फिलहाल बहुत दूर है। वैसे भी मुझे भारत से निकलकर हॉलीवुड में काम करने की जरूरत नहीं लगती।

हम्म.. एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलर हो रही हैं। वहीं, सलमान बॉलीवुड फिल्मों में ही संतुष्ट हैं और भारत में ही काम करना चाहते हैं। बहरहाल, फैंस के लिए फिलहाल सलमान की कई फिल्में लाइन में है। देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











