सलमान खान और बॉबी देओल आजकल मामू - मामू खेल रहे हैं, #DostiExpress
सलमान खान के बारे में चर्चा तो साल के हर महीने चलती है। लेकिन इस चर्चा में शामिल होते हैं कुछ नाम जैसे टाईगर, किक, दबंग, रेस।
अब ये तो आपको पता ही है कि इस ईद सलमान खान रेस 3 की तैयारी कर रहे हैं और क्रिसमस 2020 में किक 2 आने वाली है लेकिन इसके बीच अब सलमान से जुड़ा एक और शब्द वायरल हो चुका है। ये शब्द है - मामू।

मामू बोले तो सलमान खान और मामू बोले तो बॉबी देओल। दरअसल, बॉबी और सलमान आजकल पक्के वाले दोस्त बन चुके हैं और इनकी दोस्ती का पहला नाम है मामू। सलमान और बॉबी एक दूसरे को मामू बुलाते हैं।
ऐसा कहना है डीएनए की एक रिपोर्ट का। इस रिपोर्ट की मानें तो सलमान बॉबी से पूछते हैं कि मामू, वर्कआउट कैसा चल रहा है और बॉबी जवाब देते हैं मामू सब बढ़िया आपके साथ भी सब अच्छा ही चल रहा होगा।
अब इस दोस्ती को देखकर लोगों को अमिताभ बच्चन और अमजद खान, यानि कि शोले के गब्बर और जय की याद आ गई। दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त थे और एक दूसरे को टाईगर कहकर बुलाते थे।
सलमान दरअसल, बॉबी देओल के करियर में वापस जान डालने में लग गए हैं। माना जा रहा है कि सलमान की आने वाली कुछ फिल्मों का परमानेंट हिस्सा हैं बॉबी देओल। जानिए, किस किस के करियर में है सलमान का काफी बड़ा हाथ


Click it and Unblock the Notifications
