#WrapPics: इतनी मज़ेदार है सुलतान की फाइनल पार्टी...फील में आ गए सलमान!

By Trisha

सलमान खान की सुलतान आखिरकार रैप हो गई है और अब जल्द ही फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा। लेकिन इतने दिन की मेहनत के बाद थोड़ा तो मस्ती टाइम बनता है ना। बस, फिर क्या सलमान खान जब मस्ती मोड ऑन कर लेते हैं तो सब कुछ ऑफ हो जाता है।
[अगर ये है सलमान की धूम 4 स्टोरी तो बहुत ही BORING!]

सुलतान की पार्टी पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान तो अपने सुलतान कैरेक्टर के फील में इतना घुस गए थे कि दो पहलवानों को अपने कंधों पर चढ़ा लिया। लेकिन सलमान हमेशा से ऐसे ही हैं। जब उन पर मस्ती करने का भूत सवार होता है तो वो कुछ भी करने लग जाते हैं। देखिए सलमान की कुछ ऐसी ही मस्ती पिक्स -

salman khan sultan set masti

इन तस्वीरों में सलमान और अनुष्का जितने मज़े कर रहे हैं उससे ये तो तय है कि सुलतान में इंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ है। वहीं सुलतान के अलावा सलमान खान कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में फंस चुके हैं तो फिल्म की हीरोइन अनुष्का अपने होम प्रोडक्शन फिल्लौरी को पूरा करने में जुट गई हैं।

सुलतान ईद पर रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान ने सलमान को ईद वीकेंड तोहफे में दे दिया है। लेकिन सलमान के ऊपर फिर भी ईद का ग्रहण लग चुका है क्योंकि एक और मेगास्टार उनसे मुकाबला करने आ रहा है। अब देखना है कि इस महाक्लैश के बाद सुलतान बजरंगी भाईजान की तरह ईद अपने नाम कर पाती है कि नहीं।

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X