''सलमान खान मेरी बहुत इज्जत करते हैं....''

[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में सनी देओल और सलमान खान के बीच खटपट की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खैर, सनी देओल ने इन सभी अफवाहों को झूठा करार दिया है। सनी ने कहा कि, सलमान उनकी बहुत इज्जत करते हैं।

गौरतलब है कि, सनी देओल अपनी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' की प्रमोशन के लिए बिग बॉस में आए थे। जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं। अफवाह थी कि सनी शो को बीच में छोड़कर चले गए हैं। लेकिन अब सब गलत साबित होता दिख रहा है।

Must Read: सलमान खान से ली सलाह.. और तोड़ दिया अपना रिश्ता..

सनी देओल ने कहा कि सलमान और मैं काफी सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हमने साथ में फिल्म भी की है। लिहाजा, उनके साथ स्पेशल एपिसोड की शूटिंग करना बेहद मजेदार रहा और मैंने खूब एन्जॉय किया।

बता दें, घायल वन्स अगेन के साथ सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार डॉयलोग्स और एक्शन सीन्स के साथ कमबैक को तैयार हैं। फिल्म में कई न्यूकमर्स भी दिखेंगे। फिल्म हालांकि 15 जनवरी को ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे घिसक कर 5 फरवरी कर दी गई है।

बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जो टलते टलते रिलीज होगी 2016 में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X