#Dabangg3: लीजिए चुलबुल भईया आ गए हैं...स्वागत नहीं करेंगे?
सलमान खान की दबंग 3 का काम पूरे ज़ोर शोर से चल रहा है। और अरबाज़ खान ने अब साफ कर दिया है कि ट्यूबलाइट के बाद सलमान खान दबंग 3 पर ही काम करेंगे। हालांकि माना जा रहा था कि सलमान खान रेस 3 में काम कर सकते हैं।
अटकलें तो यहां तक भी लगाई जा रही थीं कि रेस 3 या दबंग 3 जिसका भी काम पूरा होगा, सलमान खान उस पर काम शुरू कर देंगे, लेकिन ऐसा है नहीं।

अटकलों की मानें तो रेस 3 के साथ सलमान खान का नाम जुड़ना हवाबाज़ी से ज़्यादा कुछ नहीं है और दबंग 3 पर काम काफी ज़्यादा हो चुका है।
जानिए दबंग 3 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -
दबंग 3 की पहली खबर
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान ने साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। गौरतलब है कि साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं। तोरे नैना से लेकर मुन्नी तक उन्होंने दबंग का हर गाना पॉपुलर किया है। हालांकि ऐसा ही साथ सलमान और हिमेश का था। हेलो ब्रदर के ज़माने से सलमान हिमेश साथ काम कर रहे थे। और अब दबंग 3 में भी हिमेश का म्यूज़िक होगा।
दबंग माइनस 1
दबंग 3, दबंग का सीक्वल ना होकर प्रीक्वल है। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी। इस कहानी को अरबाज़ ने सलमान के कहने पर 2 बार बदला है।
नो मुन्नी, नो आईटम?
अब अरबाज़ और मलाइका के बीच चीज़ें हाल ही में कैसी रही हैं, सब जानते हैं। ऐसे में फिल्म में मलाईका का आईटम नंबर होगा, इस पर काफी संदेह है। हालांकि मलाईका का आईटम, दबंग की जान हमेशा रहा है। ऐसे में दबंग 3 में क्या बदलेगा इसका सबको इंतज़ार है।
पिछले आईटम से कंट्रोवर्सी
शबाना आज़मी ने खुलकर दबंग 2 के आइटम सॉन्ग - फेविकोल से पर प्रहार किया था। शबाना ने कहा कि ऐसे गाने औरत को एक चीज़ बनाने के पेश करते हैं। गाने में एक जगह करीना कपूर कहती हैं कि मैं तंदूरी मुर्गी हूं और मुझे शराब से गटक जाओ। और यही गाने 6 साल का बच्चा गाता है और ये गलत है। पढ़िए पूरी बात-->[अगर करीना तंदूरी मुर्गी है तो केवल सलमान ही चखेंगे?]
परिणीति की एंट्री
माना जा रहा है कि अरबाज़ खान को परिणीति चोपड़ा, फिल्म की लीड के लिए परफेक्ट लग रही हैं और वो जल्द परी को अप्रोच कर सकते हैं। इससे पहले, जब परिणीति के हाथ से सुलतान गई थी तो ये साफ हो गया था कि सलमान उनके साथ काम नहीं करना चाह रहे हैं। हाल ही में सलमान - परिणीति को साथ में डिनर करते देखा गया है और अब परी - सलमान की बॉन्डिंग देखकर लग रहा है, कि हो सकता है इन खबरों में कुछ सच्चाई हो।
रज्जो नहीं तो सोना नहीं
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच चीज़ें तब से नहीं ठीक चल रही हैं, जब से सोनाक्षी ने अरबाज़ खान की फिल्म डॉली की डोली रिजेक्ट कर दी थी। और तब से ये तय हो चुका था कि दबंग 3 में चुलबुल पांडे की रज्जो सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी। लेकिन फिर सोनाक्षी सलमान से मिलीं और चीज़ें बदल गईं।
कंफर्म हो गई हीरोइन
अब अरबाज़ खान ने कंफर्म कर दिया है कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 का हिस्सा होंगी और फिल्म 2017 में शुरू की जाएगी। हालांकि अरबाज़ ने ये भी साफ कर दिया कि फिल्म में एक और हीरोइन होगी और सोनाक्षी का रोल कितना होगा, ये स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है।
नई हीरोइन की टॉपलेस तस्वीरें
सलमान की एक 'करीबी' दोस्त पर्ल राह को लेकर ये अफवाहें उड़ रही हैं कि वो दंबग 3 में उनका भी रोल है। वहीं उनके नाम की हवा तब बनी जब उन्होंने अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरें पोस्ट की। कुछ ही देर में ये तस्वीरें वायरल भी हो गईं। खबरों ने ज़ोर तब पकड़ा जब पर्ल की तरफ से खबरें आईं कि सलमान ने उन्हें डिनर पार्टी में इन्वाइट किया हालांकि सूत्रों की मानें तो उन्हें दबंग 3 के लिए मौका मिल सकता है।
हवाबाज़ी है रेस 3
सूत्रों की मानें तो वो सारी खबरें हवाबाज़ी हैं, जिनकी मानें तो सलमान खान दबंग 3 से पहले रेस 3 में काम कर सकते हैं। दबंग 3 का सारा काम तैयार है, इंतज़ार है तो बस सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के खत्म होने का। और ये बात अरबाज़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही।


Click it and Unblock the Notifications








