''यूं ही सुपरस्टार नहीं बने हैं सलमान खान.. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है..''

छोटे बजट की फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' से सलमान खान की बिग बजट फिल्म 'रेस 3' का हिस्सा बने साकिब सलीम फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान साकिब ने कहा कि यह अनुभव मैं कभी नहीं भूल सकता।सलमान खान का दिल सोने की तरह है। वह शूटिंग के दौरान सबका बहुत ही ख्याल रखते हैं। शुरुआत में मुझे उनसे थोड़ी हिचक थी। लेकिन जब आप उन्हें जानने लगेंगे तब पता लगता है कि वह कितने बड़े दिल वाले हैं।

2018 की सबसे बड़ी फिल्म- सुपरस्टार की जबरदस्त तैयारी!

साकिब ने कहा, मैंने फिल्म के दौरान सलमान खान से बहुत कुछ सीखा है। लेकिन सबसे अहम बात जो सीखा है.. वह है दूसरों का सम्मान करना। फिल्म के स्पॉटबॉय हों या डाइरेक्टर.. सलमान सबके साथ एक सा ही व्यवहार करते हैं।

Saqib Saleem

रेस 3 में सलमान के को-स्टार रहे साकिब ने आगे कहा- सलमान के साथ काम करके मैंने ये जाना है कि वह यूं ही सुपरस्टार नहीं बने हैं। उन्होंने लोगों का बेपनाह प्यार पाया है.. वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बतौर अभिनेता, मैं भी चाहता हूं कि मुझे लोगों का उतना प्यार मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X