#ShootPics: अपनी मुन्नी के साथ फिर शूट कर रहे हैं सलमान खान
सलमान खान और उनकी मुन्नी की केमिस्ट्री पिछले साल की बेस्ट जोड़ी थी। और अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ शूट करते नज़र आई। हालांकि ये शूटिंग किसी एड के लिए थी पर मुन्नी और बजरंगी को साथ देखकर सबको मज़ा आएगा।
हर्षाली मल्होत्रा ने बैठकर शूट से पहले सलमान खान से ढेर सारी बातें की और सलमान खान भी उन्हें ध्यान से सुनते रहे। मुन्नी ने बजरंगी को बताया कि उसकी सारी दोस्त सलमान से मिलना चाहती हैं।

सलमान खान की बजरंगी भाईजान किस को अच्छी नहीं लगी थी। लेकिन फिल्म की एक बात जो सबके दिल में उतर गई वो थी हर्षाली मल्होत्रा की मासूमियत। नन्हीं सी मुन्नी पूरी फिल्म में बिना कुछ बोले ही सबका दिल जीत ले गईं। लेकिन ये नन्ही मुन्नी असल ज़िंदगी में काफी शरारती हैं।
[#ViralPics: प्रेगनेंट करीना कपूर और उनकी ये 10 तस्वीरें देख हंसते रह जाएंगे]
सलमान खान और कबीर खान के साथ हर्षाली ने शूटिंग में काफी मस्ती की। और इनकी परदे के पीछे की मस्ती को इन तस्वीरों में कैद कर लिया गया। आप भी देखिए परदे के पीछे कैसी थी मुन्नी और सलमान की बॉन्डिंग -
चुलबुली हर्षाली
हर्षाली मल्होत्रा काफी चुलबुली हैं और हमें दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपने और सलमान की बॉन्डिंग के बारे में काफी कुछ बताया था।
खूब सारी गलतियां
वैसे मुन्नी और बजरंगी ने मिलकर फिल्म में काफी गलतियां की हैं, जानिए यहां--->[MISTAKES: बजरंगी भाईजान की ये मज़ेदार गलतियां]
पहली मुलाकात
पहली बार जब सलमान अंकल से हर्षाली ने हेलो किया तो मैं शरमा गयी थी। सेट पर खेलती नहीं थी। लेकिन फिर धीरे धीरे उनकी दोस्ती हो गई।
एक्शन देखकर रो पड़ीं
जब सलमान खान एक्शन सीन्स शूट करते थे तो हर्शाली रोने लगती थीं। उन्हें डर लगता था। बाद में सलमान के सीन अलग शूट हुए।
बेस्ट फ्रेंड
हर्षाली ने सेट पर सबसे ज्यादा वक्त सलमान अंकल और कबीर अंकल के साथ बिताया। जब शॉट होता था तो हम बैठकर खेलते व बातें करते थे।
सबसे फेवरिट चिकन
मुन्नी को खाने में चिकन सबसे ज्यादा पसंद है। चिकन वाले सीन के दौरान 4 टेक हुए थे उस सीन के दौरान उन्होंने काफी इंजॉय किया। मम्मी के हाथ का ही सबसे ज्यादा पसंद है।
सुुपरस्टार
मुन्नी को एक्टिंग, डासिंग सिंगिंग सबकुछ पसंद है। सब करना चाहती हूं। वो एक सुपरस्टार बनना चाहती हैं।
विश लिस्ट
सलमान अंकल करीना कपूर, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, श्रद्धा कपूर के साथ काम करना चाहती हूं।
फेवरिट अंकल
शूटिंग पर मुन्नी को कबीर खान ने सबसे ज्यादा प्यार किया फिल्म खत्म होने के बाद। कबीर खान की बेटी सायरा के साथ दोस्ती हो गयी थी।
बार्बी की दीवानी
मुन्नी को बार्बी गेम्स बहुत पसंद है और ये काम उन्होंने सेट पर भी किया। वो कबीर अंकल की गोदी में बैठकर बार्बी गेम खेलती थी।
घूमने की शौकीन
घूमना हर्षाली को काफी पसंद है। बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान दिल्ली, कश्मीर, करजत, राजस्थान, पंजाब में काफी घूमा।
मिलते थे तोहफे
सेट्स पर मुन्नी को दो टेडी बियर मिले थे और वो सलमान अंकल की हवेली पर जाती थीं खाना खाने के लिए। वहां पर मम्मा उनको खिलाती थी।


Click it and Unblock the Notifications























