कोरोना महामारी कहर के बीच अपने फैन क्लबों की मेहनत से भावुक हुए सलमान खान- मेरा ऐसा फैन क्लब
कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम से लेकर खास तक कई लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। इस बीच स्टार्स भी अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं ताकि लोगों की मदद की जा सके। ऐसे में सलमान खान ने अपने फैंस की तारीफ की है। जो लोग लगातार कोविड से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
सलमान खान के खुद के फैंस के इस कदम की सराहना की है और खुशी जताई है कि लोग बिना किसी मतलब के इस बड़ी महामारी में लोगों की सहायता कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने फैंस के इस हौसले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।

और बोला है कि उन्हें गर्व है कि उनके पास ऐसे फैंस हैं। देश में सलमान खान के फैंस क्लब से जुड़े कई लोग कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का काम कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications