जब फट गयी मेंटल सलमान की पैंट!
पूरी खबर ये है कि सलमान खान आजकल सोहेल खान की फिल्म मेंटल की शूटिंग एनडी स्टूडियों में कर रहे हैं। अपनी सर्जरी के बाद कुछ समय आराम करने के बाद सलमान खान अब एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर लगभग 300 की तादाद में लोग मौजूद थे। तभी एक सीन शूट करते हुए सलमान खान ने जैसे ही अपने दोनों पैर फैलाए कि अचानक ही उनकी जींस उनकी जांघ पर से फट गयी। पहले तो सलमान खुद ही हैरान रह गये कि आखिर ये क्या हूआ। लेकिन फिर जैसे ही उन्हें पता चला तो उन्होंने इस बात को ज्यादा तूल ना देते हुए शूटिंग को जारी रखा और शाम तक इसी हालत में मेंटल फिल्म की शूटिंग पूरी की।
सलमान खान की पैंट फट जाने पर मेंटल फिल्म के सेट पर मौजूद सभी लोग काफी डर गये कि कहीं इस बात का गु्स्सा सलमान दूसरों पर ना उतारें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खुद सोहेल खान भी जो कि सलमान खान के भाई हैं इस हादसे से बेहद डर गये थे। लेकिन सलमान खान अपनी मर्जी के मालिक हैं और उनकी अगर एक बार सटक गयी तो वो किसी को नहीं बख्शते लेकिन खुदा का लाख लाख शुक्र है कि उस दिन सलमान का मूड थोड़ा अच्छा था वरना वो लगा देते सबकी वाट।


Click it and Unblock the Notifications












