सलमान खान को टालनी पड़ी टाइगर 3 की शूटिंग, कारण जानकर चौंक जाएंगे फैंस!
सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त फिल्म अंतिम को लेकर खबरों में है लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। दरअसल सलमान खान अपनी सबसे बड़ी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे थे लेकिन अब इसकी शूटिंग करीब 7 दिनों के लिए टालनी पड़ रही है। इसका कारण अंतिम को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान पहले ही टाइगर 3 की शूटिंग विदेश में कर चुके हैं और इस वक्त वो मुंबई में हैं,
जहां यशराज स्टूडियो में फिल्म का सेट लगा हुआ है। लेकिन एक सप्ताह तक सलमान खान यहां नहीं होंगे। दरअसल सलमान खान अंतिम को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

यही कारण है कि वो इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म अंतिम के लिए वो कई शहरों में जाकर प्रचार करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications