..................... Salman Khan had his Mumbai tickets booked, was confident of acquittal! - Hindi Filmibeat

इसे कहते हैं दबंगई, मुंबई का वापसी टिकट कटवाने के बाद, जज के सामने पहुंचे थे सलमान!

सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में आज दूसरी रात जेल में काट रहे हैं। गुरूवार को इस केस की सुनवाई हुई और जज ने 10 मिनट के अंदर ही फैसला सुना दिया था कि बाकी सब बरी और सलमान खान दोषी।

वहीं सूत्रों की मानें तो सलमान खान जोधपुर आए थे तो मुंबई वापसी का टिकट कटवा के आए थे। उन्हें और उनके वकीलों को पूरा यकीन था कि उन्हें 2 साल की सज़ा सुनाई जाएगी।

salman-khan-had-his-mumbai-tickets-booked-was-confident-acquittal

इसके लिए सलमान खान के वकील, 51 पन्ने की बेल की अपील के साथ तैयार थे और माना जा रहा था कि तुरंत ही बेल मिल जाएगी और बाकियों के साथ सलमान खान भी रवाना हो जाएंगे।

लेकिन जज ने सारा केस ही पलट कर रख दिया। सलमान के वकील ने कहा कि सलमान बींग ह्यूमन के ज़रिए काफी सोशल वर्क करते हैं और इस बात का ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन सरकारी वकील का साफ कहना था कि सलमान खान आदतन अपराधी हैं।

ये कोई पहला अपराध का मामला नहीं है उनके खिलाफ और ऐसा कैसे हो सकता है कि वो कुछ करते नहीं लेकिन उनके खिलाफ इतने आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X