सलमान खान के लिए ट्यूबलाइट के सेट पर की गई थी कुछ ऐसी स्पेशल तैयारी
सलमान खान के लिए ट्यूबलाइट के सेट पर एक स्पेशल फंक्शनल जिम था। जानिए पूरी खबर।
सलमान खान अपने फिटनेस को लेकर कितने सजग रहते हैं ये बात हर कोई जानता है। वो जहां जाते हैं उनका जिम भी उनके साथ होता है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है। सलमान खान ट्यूबलाइट की शूटिंग के वक्त भी सलमान खान के लिए एक फंक्शनल जिम रहा गया था।
जी हां चाहे जो जाए लेकिन सलमान खान वर्कआउट करना नहीं छोड़ते हैं। ट्यूबलाइट की शूटिंग के दौरान भी कई बार सलमान खान अपने घर नहीं जा पाते थे और इसलिए उनके लिए वर्कआउट करना मुश्किल हो जाता है। इसका एक शानदार और आसान तरीका सलमान खान ने खोज निकाला।

वैसे सलमान खान पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं । समय नहीं मिलने पर वो सेट पर ही वर्कआउट कर लेते हैं और कहा तो ये भी जाता है कि सलमान खान अपने वैनिटी वैन में भी जिम के कुछ जरूरी सामान को रखते हैं। आखिर सलमान खान ऐसे ही तो नहीं इतने सालों से इतनी फिट बॉडी मेनटेन कर रहे हैं।
उन्होंने ही बॉलीवुड में फिटनेस का चलन शुरू किया है। उनके बाद फिटनेस के मामले में हर हीरो उनको फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











