रेस 3 के सेट से सलमान खान का थाई भाषा में डायलॉग वायरल, देखिए VIDEO
Recommended Video

सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा ने लोगों के दिलो में हलचल मचा दी थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी चली थी। आपको बता दें कि इन दिनो सलमान खान अपनी अगली फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चा में है और उसकी शूटिंग में बिजी चल रहे है। इस फिल्म के शूटिंग सेट से आए दिनों वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते है।
पूरी टीम काफी मस्ती के माहौल के साथ काम कर रही है। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होने दूसरी भाषा में अपने फैंस से कहा है कि वो रेस 3 की शूटिंग बैंकॉक में कर रहे है। सबसे पहले आप ये जान लें कि फिल्म रेस 3 की शूटिंग इन दिनो बैंकॉक में हो रही है और और सलमान इस वीडियो में काफी कूल और खुश लग रहे है।

सलमान खान के साथ साथ इस फिल्म की टीम के लोगो भी आए दिन कोई ना कोई वीडियो या फोटो पोस्ट करते रहते है। इन वीडियोज और फोटो को देखकर लोगों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा हो जाती है।
इसके अलावा आपको बता दें कि फिल्म मे के सेट से एक फोटो को पोस्ट करते हुए रेमो डिसूजा ने लिखा है ओक टेक। दरअसल इस फोटो में सलमान खान एक हेडफोन लगाकर स्क्रीन को बहुत गौर से देखते हुए नजर आ रहे है। इस फोटो में आपको सलमान का फेस नजर नहीं आया है।
सलमान खान ने इसके अलावा भी फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सलमान ने थाई भाषा में दर्शको को कुछ कहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है कि रेस 3 के सेट से नमस्कार।
रेस 3 के शूट के पहले शेड्यूल की शूटिंग इस समय पूरी हो चुकी है और उसके अगले शेड्यूल के लिए पूरी टीम अबू धाबी पहुची है। इस फिल्म का बेहद खास गाना अल्लाह दुहाई है तो पहले ही मुंबई में शूट हो चुका है और इस फिल्म का एक और गाना है जो कि बैंकॉक में शूट होना है जिसके लिए सलमान और जैकलिन वहां पहुंचे है।
इस फिल्म के गाने कि बात करें तो सूत्रों से पता चला है कि गाना पटाया के बीच पर शूट करने की तैयारी चल रही है और ये गाना सलमान की हर फिल्म की तरह एक गाना होगा जो कि धमाका कर देगा।
फिल्म को रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे है और रेमो ही इस गाने की कोरियोग्राफी करेंगे। फिलहाल फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में चल रही है और हो भी क्यों ना आखिर इतनी सफल सीरीज का हिस्सा सलमान खान जो बन चुके है।


Click it and Unblock the Notifications