पार्टनर दो में सलमान और गोविंदा

वे दोनों फिल्म पार्टनर 2 में एक साथ काम करेंगे। फिलहाल गोविंदा अपनी फिल्म नॉटी एट द रेट ऑफ में काम कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में कुछ भी खास नहीं है। और फिल्म के हिट होने की कोई उम्मीद नहीं है। गोविंदा ने इस बारे में कहा है कि मैं इस फिल्म से दोबारा कमबैक कर रहा हूं।और मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे दोबारा पसंद करेंगे।
इस बारे में डेविड धवन ने कहा है कि वे बहुत खुश हैं कि उनके पसंदीदा कलाकार गोविंदा फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। और वे अच्छा करें यही उम्मीद है। पार्टनर 2 पर काम चल रहा है। फिलहाल अभी तो सिर्फ कहानी पर ही सोच विचार किया गया है और अभी से यह कह पाना मुश्किल है कि क्या होगा और क्या नहीं। सलमान से भी बात चल रही है। जब वह फ्री होंगे तो हम इस पर बात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











