सलमान खान ने रिन्यू करवाया ये लाइसेंस, लाखों की हुई डील!
मेगास्टार सलमान खान इस वक्त अपने कई दमदार प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन उनके बिजनेस से जुड़ी एक खबर अभी आ रही है जोकि उनके लाइसेंस को लेकर है। गौरतलब है कि सलमान खान फिल्मों के साथ साथ रियल स्टेट में भी काफी व्यस्त रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि सलमान ने उस संपत्ति के लिए छुट्टी और लाइसेंस का नवीनीकरण किया है जिसे उन्होंने एक प्रमुख सुपरमार्केट फ्रैंचाइज़ी को किराए पर दिया है।
जी हां, उन्होने इसका लाइसेंस रिन्यू करवाया है और शायद ही कोई इसकी जानकारी रखता है। बता दें कि सलमान खान ने एक बिजनेसमैन के साथ डील की थी और 89.60 लाख रुपये किराए की बात हुई थी,

जो दूसरे वर्ष में बढ़कर 94.08 लाख रुपये हो जाएगा। स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सलमान ने उस संपत्ति के पट्टे का नवीनीकरण किया, जिसे उन्होंने मुंबई में लिंकिंग रोड पर फूडहॉल ब्रांड को किराए पर दिया था।
सलमान खान ने इससे पहले 2017 में 5 साल की अवधि के लिए फूडहॉल की मूल खुदरा कंपनी को संपत्ति लीज पर दी थी। वर्कफ्रंट पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं,
आने वाले साल में बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सलमान खान के फैंस इन फिल्मों के लिए बेसब्र हैँ।


Click it and Unblock the Notifications