'सलमान खान डर गया..' आधी रात को भाईजान ने क्यों लिखी ऐसी बात, बिना शर्ट जिम से तस्वीरें वायरल

Salman Khan Post: सलमान खान ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हाल ही में एक पोस्ट किया था और इसके बाद इंडस्ट्री के कई स्टार्स के अंदर हिम्मत आ गई थी। सोनम वांगचुक को भाईजान ने अनशन तोड़ने के लिए कहा और कुछ ही घंटों में ऐसा हो भी गया।

Salman Khan

जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे और अनशन तुड़वाया। लेकिन अगले दिन सलमान खान का एक और पोस्ट आया और वो लोगों को हजम नहीं हुआ। इसके बाद सलमान खान को लोग ट्रोल कर रहे थे और जेन-जी का कहना था कि सलमान खान सरकार से डर गए हैं और इसलिए ऐसा पोस्ट किया है। सलमान खान की तरफ से बीती रात फिर इसको लेकर जवाब सामने आया है।

Also Read
कौन है बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, NEET का एग्जाम दिया लेकिन पेपर हो गया था लीक? अब छलका दर्द
कौन है बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, NEET का एग्जाम दिया लेकिन पेपर हो गया था लीक? अब छलका दर्द

दरअसल सलमान खान ने रात में करीब 3 बजे के आसपास जिम से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो शर्टलेस हैं और अपनी शानदार फिजीक दिखा रहे हैं। सलमान खान फिर से काफी फिट लग रहे हैं। इस दौरान ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ''सलमान खान डर गया.. हम्म जो डर गया वो मर गया।'' इसके बाद सलमान खान का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने NEET स्टूडेंट्स के लिए किया था ये पोस्ट..

सलमान खान ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।''

सलमान खान का दूसरा पोस्ट

सलमान खान ने दूसरे ये पोस्ट किया कि, ''पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज़ अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए। सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर ज़रूरत पड़ी तो इस जज़्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि ज़रूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूँगा।''

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X