Race 3: सामने आई सलमान खान की पुरानी टीस, सबके सामने भड़क गए, बोले- नहीं करूंगा काम!

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। रेस 3 के प्रमोशन में भी सलमान खान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जिसके चलते वे लगभग हर शो पर रेस 3 को-स्टार्स के साथ पहुंच जाते हैं। हाल ही में वे एक रेस 3 के प्रमोशनल इंटरव्यू पर पहुंचे थे और इस दौरान उनकी एक पुरानी टीस बाहर आ गई। जिसके बारे में बात करते-करते सलमान खान भड़क गए और यहां तक कह दिया कि वे ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करेगें। अभी तक सलमान ने कभी ऐसी बात नहीं बोली है।

[अजय देवगन से अक्षय तक, सबके साथ Flop हुईं ये एक्ट्रेस, सनी देओल के साथ ब्लॉकबस्टर]

सलमान का ये गुस्सा उन डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए था, जो फिल्म फ्लॉप होने के बाद सलमान से उनका पैसा वापस मांगने पहुंच गए थे। दरअसल , जब उनकी फिल्म ट्यूबलाइट उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थी तो डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। सलमान ने फिल्म से हुए नुकसान की 50 फीसदी रकम डिस्ट्रीब्यूटर्स को लौटा दी थी। सलमान ने पैसा तो लौटा दिया लेकिन उनके अंदर डिस्ट्रीब्यूटर्स की इस हरकत को लेकर काफी गुस्सा था।

salman-khan-got-angry-on-distributors-who-asked-their-money-back-after-Tubelight

हाल ही में उन्होंने इन लोगों के ऊपर जमकर भड़ास निकाली। सलमान ने कहा कि "ये बिजनेस करने का कौन सा तरीका है। 15 फिल्मों से आपने जबरदस्त कमाई की और जब एक फिल्म फ्लॉप हो गई तो पैसा वापस मांगने घर तक आ गए। अब जो लोग पैसा वापसी की बात करेंगे, मैं उनके साथ काम ही नहीं करूंगा।".. सलमान के इस बयान से जाहिर है कि उनक अंदर कितनी नाजारगी है। बहरहाल सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 अभी से ही 300 करोड़ी मानी जा रही है। आगे जानें रेस 3 से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X