सलमान खान ने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड के सिर पर फोड़ दी थी कोल्ड ड्रिंक की बोतल, अब खुला राज, कौन थी हसीना?

Salman Khan hits ex girlfriend- सलमान खान और उनका गुस्सा सभी जानते हैं और इसी को लेकर उनके साथ किसी भी लड़की का रिश्ता आगे नहीं बढ़ा। उनकी सारी प्रेमिकाएं उनको छोड़कर चली गईं। चाहें वो ऐश्वर्या हों, कैटरीना हों या फिर संगीता बिजलानी।
सभी सलमान खान के गुस्से को अच्छी तरह से देख चुकी हैं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उनकी एक और गर्लफ्रेंड थी जिसके साथ सलमान खान काफी सीरियस थे। गु्स्से में सलमान खान भरे रेस्टोरेंट में इस गर्लफ्रेंड के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बॉटल तक फोड़ दी थी। सलमान खान की इस हरकत से सभी हैरान रह गए थे।
जर्नलिस्ट ने खोला राज
सलमान खान की ये गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी हसीना सोमी अली थी जो कि उनके गुस्से का शिकार बनी थी। एक सीनियर पत्रकार ने hindirush से बात करते हुए कहा, ''सोमी अली के साथ सलमान खान के दोस्ताना रिलेशन थे। सोमी अली ने कहा कि मैं तो सलमान से प्यार करती हूं और सलमान करते हैं या नहीं पता नहीं।''
''मुझे कभी कभी लगता है कि वो शॉर्ट टेंपर्ड है और एक बार रेस्टो-बार में सोमी अली अपनी दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी रहीं थीं और वहां पे सलमान आए और गुस्सा में बॉटल उन्होने सोमी अली के सिर पर फोड़ दी थी। ये बात ज्यादा नहीं उछली थी लेकिन कई अखबारों और मैगजीन ने इसको उछाला था। वो इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि वो बहुत पजेसिव हैं, ये खुद सोमी अली ने मुझे बोला।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सिर पर बोतल मारना और वह ठीक थी?'' एक ने लिखा, ''तुम क्यों उन कहानियों के बारे में बात कर रहे हो जिनका अब किसी की ज़िंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है। ऐसे दोस्तों की कोई कद्र नहीं!'' एक ने लिखा, ''ये औरत क्या बकवास कर रही है? क्या उसे पता है कि सोमी ने हाल ही में सलमान के खिलाफ क्या बकवास की है?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












