..................... Salman Khan got a gun license after Sidhu Moosewala received death threats! सलमान खान मिला गन रखने का लाइसेंस, सिद्धू मूसेवाला के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी! - Hindi Filmibeat

सलमान खान को मिला गन रखने का लाइसेंस, सिद्धू मूसेवाला के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी!

सुपरस्टार सलमान खान को कुछ दिनों पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और इसके बाद उन्होने लाईसेंस बंदूक के लिए आवेदन किया था। हालांकि अब इसकी मंजूरी मिल गई है और सलमान खान को हाल ही में शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है। जी हां, अब सलमान खान आत्मरक्षा के लिए एक गन दी जाएगी जो कि हमेशा उनके साथ ही रहेगी।

गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा के पास गायक सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही दिनों बाद अभिनेता और उनके पिता को जून की शुरुआत में जान से मारने की धमकी मिली थी।

Recommended Video

Salman Khan को मिला Gun License, धमकी के बाद Mumbai police से की थी Request, मिली हथियार की मंजूरी!

salman khan, सलमान खान

यही कारण था कि मेगास्टार के मुंबई पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद लाइसेंस जारी करने वाले प्राधिकरण ने आवश्यक जांच शुरू कर दी थी। सलमान खान अक्सर बाहर शूट करते हैं और कई बार वो बिल्कुल अकेले होते हैं।

बंदूक लाइसेंस

बंदूक लाइसेंस

अभिनेता पिछले महीने के अंत में एक बंदूक लाइसेंस के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारी विवेक फनसालकर से मिलने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय गए थे। सूत्रों ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बंदूक रखना चाहता है।

रिएक्ट किया था

रिएक्ट किया था

सलमान खान के अधिकारी से मिलने के बाद काफी चर्चा हुई थी और फैंस ने इस पर रिएक्ट किया था। ना सिर्फ बंदूल बल्कि खबरें यहां तक आईं थीं कि, सलमान खान ने धमकियों के बाद से एक बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में अपग्रेड किया है।

 ऐलान नहीं किया गया है

ऐलान नहीं किया गया है

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है और ना ही सलमान खान की तरफ से किसी तरह का बयान सामने आया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में है। बता दें कि टाइगर 3 की शूटिंग काफी लंबे समय से हो रही है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैँ।

कभी ईद कभी दिवाली

कभी ईद कभी दिवाली

हालांकि कभी ईद कभी दिवाली में वो पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में कुछ नए सितारे भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X