सलमान खान अच्छे दोस्त, आमिर खान ने ध्यान नहीं दिया- कंगना रनौत का बड़ा बयान!
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसकी तारीफ करते हुए मेगास्टार सलमान खान ने ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। इसके बाद कंगना रनौत काफी खुश हुईं थीं और उन्होने कहा था कि, अब वो नहीं कहेंगी की इंडस्ट्री में वो अकेली हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक और बयान सामने आ रहा है जो कि काफी चर्चा में है।
दरअसल उन्होने सलमान खान को अपना काफी अच्छा दोस्त बताया है। उन्होने आयुष शर्मा की इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर ये बात कही है। इस दौरान कंगना रनौत आरजे सिद्धार्थ कानन से बात कर रहीं थीं।

कंगना से पूछा गया कि वह पार्टी में क्यों शामिल हुईं, यह देखते हुए कि वह शायद ही कभी बॉलीवुड में शामिल होती हैं। कंगना ने जवाब दिया,

सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं
"ऐसा नहीं है कि मैं बॉलीवुड पार्टियों में नहीं जाती, मैं जहां चाहती हूं वहां जाती हूं। सलमान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, उन्होने पार्टी पे बुलाया, तो मैं चली गई।" फैंस को उनकी दोस्ती की झलक तब मिली जब सलमान ने कंगना को उनकी आने वाली फिल्म धाकड़ के लिए चीयर किया।

सलमान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा
सलमान ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'विशिंग टीम #धाकड़ द वेरी बेस्ट! kanganaranaut rampal72 smaklai।" कंगना ने सलमान की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, "थैंक्यू माय दबंग हीरो हार्ट ऑफ गोल्ड... मैं फिर कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं... पूरी धाकड़ टीम की तरफ से धन्यवाद।"

फिल्म की प्रमोशन
अपनी फिल्म की प्रमोशन को लेकर कंगना से पूछा गया था कि क्या उन्होने सलमान खान या किसी और से कहा था कि वो ट्रेलर प्रमोट करें।

आमिर खान को फोन किया
कंगना ने कहा कि, "मैं अब इससे परे हूं। मणिकर्णिका के समय मैंने आमिर खान सहित लोगों को व्यक्तिगत रूप से बताया था।

आप हमेशा मुझे पीके या दंगल जैसे अपने फिल्मों के लिए बुलाते हैं
मैंने यह कहते हुए फोन किया है कि, 'आप हमेशा मुझे पीके या दंगल जैसे अपने फिल्मों के लिए बुलाते हैं। आप मेरी फिल्मों के बारे में भी बात करिए। अब मैं उस मुकाम से आगे निकल गई हूं।'

शानदार काम कर रही हैं
इतना तय है कि कंगना रनौत इस वक्त काफी शानदार काम कर रही हैं और अपनी फिल्मों से लोगों का मुंह बंद कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications