'मेंटल' से पहले इलाज कराना चाहते हैं सलमान
हाल ही में केरला में एक इवेंट के दौरान सलमान खान मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने ट्रीटमेंट के लिए अपने विदेश जाने के प्लान के बारे में सबको बताया। सलमान खान ने कहा "मैंने अपनी फिल्मों की शूटिंग और कोर्ट केस के चलते अपने जाने के प्लान को पोस्टपोन कर दिया था। लेकिन अब मैं जाउंगा।" पिछले साल सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी मीडिया से बताया था कि वो इस साल ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे लेकिन डेट अभी तक फिक्स नहीं हुई है। सोहेल ने कहा "ये दो साल का ट्रीटमेंट होगा जिसमें चार बार उन्हें जाना होगा। वो फरवरी या मार्च में जाएंगे।"
सलमान खान की इस साल 2013 में एक फिल्म रिलीज होने वाली है जोकि साउथ फिल्म स्टालिन की रीमेक होगी। इस फिल्म का नाम मेंटल या राधे में से एक होगा। फिल्म का निर्देशन करेंगे उनके भाई सोहेल खान। मेंटल फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। तो शायद सलमान चाहते हैं कि मेंटल की रिलीज से पहले वो अपने ट्रीटमेंट के लिए चले जाएं नहीं तो कहीं उन्हें बाद में वक्त ना मिला तो। सलमान खान की किक और नो एंट्री में एंट्री फिल्में 2014 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












