इलाज के लिए सलमान चले विदेश!
पहले भी सलमान खान अपने इलाज के लिए अमेरिका जा चुके हैं। डॉक्टर ने उन्हें एक्शन फिल्में करने से भी मना किया था लेकिन सलमान पिछले साल कई सारी एक्शन फिल्में की हैं और इसलिए एक बार फिर से उन्हें इस दर्द का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कोच्चि में प्रसिद्ध हस्तियों के विशेष क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया,"अपने काम और अदालत में चल रहे मामले की वजह से मुझे इलाज के लिए बाहर जाने की सम्भावना टालनी पड़ी थी। लेकिन अब मैं इलाज के लिए विदेश जाउंगा।"
सलमान पर 1998 में वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राजस्थान में हम साथ साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के अवैध शिकार का आरोप था। सलमान के साथ साथ इस केस में सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल है। इस केस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,"इस समय मैं इस विषय पर बात नहीं कर सकता।"


Click it and Unblock the Notifications












