Leaked PICS: 'सुल्तान' की सेट से सलमान खान का पहलवान LOOK.. शर्टलेस.. दबंग..
[गपशप] सलमान खान और शर्टलेस.. हमें पता है दबंग खान की फीमेल फैंस यह देखकर क्रेजी हो सकती हैं। जी हां, काफी समय के बाद सलमान का यह शर्टलेस अंदाज हमारे सामने आया है। बता दें, यह तस्वीर फिल्म 'सुल्तान' के सेट की है। इस फिल्म में सलमान खान पहलवान की भूमिका में हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान की शूटिंग जारी है। लिहाजा, इसी दौरान सलमान खान की तस्वीर लीक हो गई जहां सलमान एकदम पहलवान वाले लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में सल्लू भाई अखाड़े में कुश्ती लड़ते भी नजर आएंगे.. एकदम देसी स्टाइल..
ALERT: शाहरूख खान की 'रईस' से 'सुल्तान' सलमान परेशान.. लेकिन क्यों!
इस फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी ट्रेनिंग ली है। कुश्ती सीखने के साथ साथ उन्होंने अपनी बॉडी को भी फिल्म के हिसाब से परफेक्ट बनाया है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि इस फिल्म से फीमेल फैंस तो क्रेजी होने वाली हैं। क्योंकि प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान में सलमान खान ने एक भी शर्टलेस सीन नहीं दिया था.
बहरहाल, फिल्म में तो आप सलमान खान को शर्टलेस अवतार में देखेंगे ही.. लेकिन उससे पहले यहां देखें दबंग खान की शर्टलेस तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

