Salman Khan: VFX से बनाए हैं सलमान खान के एब्स? सुपरस्टार ने भरे इवेंट में शर्टलेस होकर फैंस को दिखाई सच्चाई

Salman Khan: फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक बार फिर सलमान खान दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां भाईजान के फैंस उनके इस अवतार को देख तालियां मारते नहीं थक रहे हैं, वहीं एक वर्ग का मानना है कि सलमान खान के एब्स को दिखाने के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया गया है।
सोशल मीडिया पर इस बारे में अक्सर बहस होती देखी गई है, जहां सलमान के एब्स पर लोग सवाल उठाते हैं। इसी का जवाब देते हुए सुपरस्टार ने 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने शर्ट के बटन खोलकर बॉडी दिखा दी।
यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां सलमान शर्टलेस होते दिख रहे हैं। वहां मौजूद फैंस और होस्ट उन्हें चीयर कर रहे हैं। सलमान ने शर्ट के बटन बंद करते हुए कहा, "तुमको लगता है कि वीएफएक्स से होता है?"
खास बात है कि सलमान अपने शर्टलेस सीन्स के लिए मशहूर हैं। करियर के शुरुआत से ही दबंग खान लगभग हर फिल्म में एक ना एक शर्टलेस सीन जरूर देते हैं और अब फैंस को भी इसका इंतजार होता है।
'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, शहनाज गिल, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला, सिद्धार्थ निगम और विनाली भटनागर जैसे कलाकार हैं। फिल्म के निर्देशक हैं फरहाद सामजी।


Click it and Unblock the Notifications