मेंटल में डेजी संग इश्क लड़ायेंगे सल्लू
लगता है सलमान खान को दक्षिण भारत कुछ ज्यादा ही रास आ रहा हैं। हो भी क्यों ना? साउथ की फिल्मों की हिंदी रीमेक पर सलमान खान करोड़ों जो कमा रहे हैं। इसलिए अब कहानी चुनते-चुनते सलमान खान साउथ की हिरोईन भी चुनने लगे हैं।
खबर आ रही है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म मेंटल में कन्नड़ की अभिनेत्री डे़जी शाह को लांच करने वाले हैं। अपनी फिल्म के लिए नये चेहरे की तलाश करने वाली सल्लू मियां की खोज डेजी पर आकर रूक गयी। डेजी ने फिल्म ब्लडी इश्क में आयटम नंबर किया है।
बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में उनकी पहली फिल्म मेंटल होगी जिसका निर्देशन सलमान खान के छोटे भाई सोहैल खान कर रहे हैं। फिल्म की ईद पर रिलीज होने की संभावना है। फिल्म की शूंटिंग शुरू हो गयी है।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं हैं कि सलमान के साथ साउथ की अभिनेत्री काम रही हों। साल 2003 की मैगाहिट फिल्म तेरे नाम में सलमान खान ने तेलगू अभिनेत्री भूमिका चावला का मौका दिया था। तो वहीं फिल्म रेडी में सलमान के साथ असिन ने काम किया था।सलमान का सिक्का इस समय सिल्वर स्क्रीन पर चल रहा है, ऐसे में डेजी शाह के लिए सलमान के साथ काम करना एक बहुत बढ़िया शुरूआत मानी जा सकती है देखते हैं डेजी का बॉलीवुड में 'मेंटल' की वजह से जैक पॉट लगता है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
