सलमान, संजय दत्त के सच्चे दोस्त हैं!

बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान अपनी दरियादिली से हमेशा लोगों का दिल जीतते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान अपने बेहद करीबी रहे एक्टर संजय दत्त के जेल जाने के बाद से उनके परिवार के लोगों की मदद को आगे आए हैं। सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती के बारे में कौन नहीं जानता हर किसी को इन दोनों एक्टरों की नजदीकी के बारे में पता है। हाल ही में संजय दत्त के जले चले जाने से सलमान खान भी काफी दुखी और उदास हैं। यूं तो सलमान खान के ऊपर भी मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन अपने दोस्त और भाई संजय दत्त के जेल जाने से सलमान अपनी परेशानी भूल संजय दत्त के परिवार का सहारा बनने के लिए खड़े हुए हैं।

सलमान खान ने हाल ही में संजय दत्त की बेटी त्रिशला को फोन करके बोला कि वो हमेशा उनकी मदद के लिए हैं और जब भी त्रिशला को जरुरत पड़ेगी वो उनके दरवाजे पर होंगे। ज्ञात हो कि त्रिशला संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा की बेटी है और वो अमेरिका में रहती है। त्रिशला से मिलने के लिए भी अब कभी भी संजय दत्त अमेरिका नहीं जा सकेंगे क्योंकि यूएस ने कहा है कि किसी भी ऐसे इंसान को जो कि मुजरिम रहा हो यूएस आने का वीजा कभी नहीं मिलेगा। संजय दत्त के लिए ये दुख की बात है क्योंकि वो पिछले काफी वक्त से अपनी बेटी से नहीं मिले हैं। और यहां तक कि फोन पर बात तक नहीं की है।

सलमान खान के इस कदम के बारे में जानकर सलमान खान के फैन्स और साथ ही संजय के लिए दुआ कर रहे सभी लोग काफी खुश हैं और सलमान खान को ढ़ेर सारी दुआएं भी दे रहे हैं। आइये जानते हैं कि लोगों का सलमान खान के इस कदम को लेकर क्या कहना है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X