सोनाक्षी के बाद अब डेजी को फिट बना रहे हैं सलमान

कहा जाता है कि सलमान खान जिस चीज पर हाथ रखते हैं वो सोना बन जाता है। और जिस इंसान पर हाथ रख दें उसकी किस्मत सोने की तरह चमक उठती है। डेजी शाह के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। खबर है कि सलमान खान आजकल डेजी शाह को फिट रहने के लिए काफी मंत्र दे रहे हैं और उनकी पूरी मदद कर रहे हैं ताकि वो खुद का फीगर मेंटेन कर सकें और फिट रह सकें। डेजी शाह सलमान खान के साथ उनकी फिल्म मेंटल में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। मेंटल फिल्म की शूटिंग आजकल काफी जोरों पर है और साथ ही सलमान और डेजी शाह की दोस्ती भी। खबर के मुताबिक सलमान खान आजकल डेजी शाह में कुछ ज्यादा ही रुचि ले रहे हैं।

खबर के मुताबिक सलमान खान आजकल शूट से पहले डेजी शाह को अपने साथ जॉगिंग और साइकिलिंग पर ले जाते हैं और उसके बाद शूट खत्म करके दोनों कई किलोमीटर तक पैदल भी चलते हैं। इन सारी एक्सरसाइज के दौरान डेजी शाह और सलमान खान एक दूसरे के साथ बेहद करीबी वक्त बिता रहे हैं। फिल्म मेंटल में भी सलमान खान और डेजी शाह के बीच कई सारे रोमांटिक सीन्स शूट किये गये हैं। यूं लग रहा है कि शायद सलमान की करीबी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ने वाला है और वो है डेजी शाह का नाम।

डेजी शाह ने फिल्म ब्लडी इश्क में एक गाना शूट किया था। डेजी शाह सलमान खान से उम्र में बेहद छोटी हैं और शूट पर मौजूद लोगों का कहना है कि डेजी शाह और सलमान खान एक दूसरे के साथ काफी अच्छा और बेहतरीन वक्त बिता रहे हैं। इससे पहले सलमान खान ने फिल्म दबंग की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को भी फिट रहने के लिए काफी सारी एक्सरसाइज कराई थी और इन्हीं एक्सरसाइज की वजह से सोनाक्षी सिन्हा ने अपना कई किलो वजन भी कम किया था। लगता है कि डेजी शाह भी सलमान खान के साथ रहकर अपनी फिटनेस और अपने फिगर का काफी अच्छी तरह से ख्याल रख सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X