सलमान खान ने की सुलतान पार्ट 2 की तारीफ, शेयर किया टीज़र
सलमान खान अपने दोस्तों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। अब उनके खास दोस्त सुनील शेट्टी, साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के साथ पईलवान नाम की फिल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ और इसे सलमान खान ने अपनी ट्विटर वॉल पर शेयर किया।
सलमान खान ने खुद भी सुलतान में पहलवानी की है और पईलवान में भी सुदीप वही करते दिखेंगे। सलमान ने सुदीप का ये टीज़र शेयर करते हुए लिखा, सुदीप, जो हमने शुरू किया था, आप उसे किसी और हर स्तर पर पहुंचा गए हैं। बधाई और शुभकामनाएं, पईलवान के लिए।

गौरतलब है कि सुदीप की पईलवान की जमकर तारीफ हो रही है। उनका एक्शन और स्टंट दोनों ही फिल्म में लाजवाब है ये लोगों को फिल्म का टीज़र देखकर ही समझ आ रहा है। वहीं बात करें सलमान खान की सुलतान की तो ये भी एक पहलवान की ही कहानी है।
सुलतान ने भले ही ढेर कमाई की थी लेकिन हकीकत में फिल्म लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आई थी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म में कमियां निकाली थीं। वहीं चीन में भी फिल्म रिलीज़ होते ही धराशाई हो गई थी। जानिए कौन से कारण बनाते हैं सुलतान को एक फीकी फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications











