सलमान ने दिए शाहरूख की रईस देखने के MUST WATCH कारण!

सलमान खान बिग बॉस 10 में शाहरूख खान का स्वागत कर चुके हैं लेकिन बिग बॉस में वो रईस को प्रमोट कर रहे हैं और फिल्म देखने के कारण भी बता रहे हैं।

सलमान खान औऱ शाहरूख खान की दोस्ती बिग बॉस 10 में सबने देख ही ली। दोनों एक दूसरे के गानों पर थिरकते दिखे। कभी शाहरूख ने अपना फेवरिट गाना ढोल बाजे बताया तो सलमान ने अपना फेवरिट गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम बताया।

वहीं दोनों लैला में लैला गुनगुनाते भी दिखे। इसी बीच, सलमान ने शाहरूख की फिल्म का ज़ोरदार तरीके से प्रमोशन किया और सब बस सलमान के कारण सुनते ही रह गए।

reasons-to-watch-raees

दरअसल, शाहरूख सलमान को बता रहे थे कि रईस राहुल ढोलकिया ने बनाई है तो उनकी फिल्मों से हटके है ज़रा। थोड़ी रियल है, थोड़ी ओरिजिनल है इसलिए पता नहीं लोगों को कैसी लगेगी।
[मैं सलमान जितना बॉक्स ऑफिस इसलिए नहीं दे सकता - शाहरूख]

बस शाहरूख का इतना ही कहना था कि सलमान ने तुरंत 6 कारण दे डाले रईस देखने के - शाहरूख खान, फिल्म का दमदार म्यूज़िक, फिल्म की लीड जोड़ी, शाहरूख का बिल्कुल अलग अवतार, 1980 का दमदार प्लॉट और शाहरूख खान।
[Oops: शाहरूख ने सलमान से की ऐश्वर्या Talk...जानबूझकर या गलती से?]

यानि कि सलमान खान अपने फैन्स को साफ साफ कह चुके हैं कि फिल्म में शाहरूख खान हैं इसलिए ज़रूर फिल्म जाकर देखो।

वहीं शाहरूख के साथ बिग बॉस 10 में रईस को प्रमोट करने पहुंची सनी लियोन। देखिए तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X