'नो एंट्री 2' को लेकर सलमान ख़ान ने दिया बड़ा अपडेट, 'भाईजान' के बाद शुरू करेंगे शूटिंग!
सलमान ख़ान जब भी मीडिया के सामने आते हैं अपने फिल्मों से जुड़ा अपडेट जरूर देते हैं। हाल ही में 'विक्रांत रोना' के इवेंट में सलमान ख़ान अचानक स्टेज पर अपनी एंट्री से हर किसी को चौंका दिया। सलमान ख़ान, किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर इस फिल्म को सलमान ख़ान प्रजेंट कर रहे हैं।
इस इवेंट में मीडिया के दौरान बातचीत में सलमान ख़ान ने 'नो एंट्री' सीक्वल से जुड़ा धमाकेदार हिंट दिया है। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान ख़ान जल्द ही 'नो एंट्री' के सीक्वल की घोषणा कर सकते हैं और 'भाईजान' की शूटिंग के बाद 'नो एंट्री 2' की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

अनीज बज़्मी को भी सलमान ने बुलाया
पहले भी निर्देशन अनीज बज़्मी समेत कई स्टार्स 'नो एंट्री 2' से जुड़ा खुलासा कर सकते हैं। लेकिन, साथ ही ये भी कहा गया सलमान ख़ान और अनिल कपूर के व्यस्त शेड्यूल की वजह से फिल्म की शुरुआत नहीं हो सकी। हालांकि, अनीज बज़्मी बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ये जानकारी दे चुके हैं कि 'नो एंट्री 2' की शूटिंग दिसंबर से शुरू हो सकती है। सलमान ख़ान ने 'विक्रांत रोणा' इवेंट में ना सिर्फ अनीज बज़्मी को बुलाया बल्कि दिलचस्प बात भी कही।
जल्द शुरु होगी शूटिंग
सलमान ख़ान ने कहा, 'यहां पर ऐसे डायरेक्टर बैठे हैं..100-100 करोड़ की हिट दे रहा है आदमी, वो भी कॉमेडी में। कल 'नो एंट्री' में भी देगा...300 करोड़। सलमान ख़ान के इस बयान को 'नो एंट्री' की पुष्टि के रूप में भी देखा जा रहा है। अगर ऐसा सच में होता है तो 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग के बाद 'नो एंट्री 2' की शूटिंग सलमान ख़ान शुरू कर सकते हैं।
विक्रांत रोणा के डिस्ट्रिब्यूटर हैं सलमान
वहीं, 'विक्रांत रोणा' की बात करें तो यह कई भाषाओं में एडवेंचर-ड्रामा फिलम है जिसमें किच्चा सुदीप और जैकलीन लीड स्टार्स हैं। फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर सलमान ख़ान हैं। अनुप भंडापरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











